FEATUREDkatniLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

चुनावी रणनीति को लेकर कटनी में हुई भाजपा की हाईवोल्टेज बैठक

कटनी। भाजपा चुनावी रणनीति बनाने में पूरी तरह से जुट गई है। पार्टी ने आज विन्ध्य के 8 जिलों की बैठक कटनी की होटल मेरिडियन में आयोजित की।

इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा, अजय प्रताप सिंह, सम्भागीय संगठन मंत्री जितेंद्र लटोरिया ने यहां भाजपा कोर कमेटी मेम्बर्स से क्षेत्र में भाजपा की स्थिति विविध समीकरण स्थानीय मुद्दों आदि पर चर्चा की।
एक घण्टे चली कटनी की बैठक
बैठक की शुरुआत कटनी जिले की बैठक से हुई। इस बैठक में जिले की कोर कमेटी के केवल अपेक्षित सदस्य शामिल थे। बैठक में पूर्व विधायक गिरिराज किशोर पोद्दार, जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, महापौर शशांक श्रीवास्तव, बड़वारा विधायक मोती कश्यप, मुड़वारा विधायक सन्दीप जायसवाल, पूर्व मंत्री अलका जैन, केडीए अध्य्क्ष ध्रुवप्रताप सिंह, महिला बोर्ड अध्यक्ष पद्मा शुक्ला, पूर्व विधायक सुकीर्ति जैन, प्रणय पांडे, महामंत्री हरिशंकर गर्ग, अजित महोबिया, उदयराज सिंह, विजय शुक्ला उपस्थित थे।

bjp
जबरदस्त गोपनीयता के साथ लगी क्लास
संगठन स्तर की इस अहम बैठक को जबरदस्त ढंग से गोपनीय रखा गया। बैठक की जानकारी एक दिन पहले तक केवल चुनिंदा भाजपाइयों को ही थी। दरअसल पार्टी इस बैठक के साथ पार्टी के अंदर अन्तर्विरोध को जानने की कोशिश कर रही है।
गिले-शिकवे भूल कर जुटे
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने कहा कि सभी गिले शिकवे भूल कर सिर्फ पार्टी और कमल निशान देखें। टिकट मिलती हैं कटती हैं, ये संगठनात्मक विषय है, हमारा उद्देश्य विजय होना चाहिये।
महिला मोर्चा ने तिलक वन्दन के साथ किया आगन्तुकों का अभिनंदन
होटल मेरेडियन में त्त् जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों का अभिनंदन महिला मोर्चा ने तिलक और पुष्प वर्षा के साथ किया। संगठनात्मक बैठकों का यह सिलसिला सुबह – बजे से प्रारम्भ हुआ। सबसे पहले कटनी जिले की बैठक हुईए इसके बाद उमरिया, सतना, शहडोल, अनूपपुर, रीवा, सिंगरोली, सीधी जिले की बैठक हुई। बैठक में अपेक्षित लोगों में से जो भी अनुपस्थित था उसे जमकर फटकार मिली। कटनी जिले में सभी अपेक्षित उपस्थित थे लेकिन अन्य जिलों में पदाधिकारी विधायक सांसदों की उपस्थिति कम थी, लिहाजा बैठक में ही इन अनुपस्थितों को फटकार मिली।

Leave a Reply

Back to top button