Site icon Yashbharat.com

चीन ने बनाया दुनिया का सबसे लंबा तैरता रास्ता, गिनीज ने भी माना

walkways

गुइझोऊ। चीन ने विशाल तितली के आकार का दुनिया का सबसे लंबा तैरता रास्ता बनाया है। 5.2 किमी लंबा यह रास्ता पर्यटकों के लिए 1 अक्टूबर को खोल दिया गया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने माना है कि यह तितली आकार का दुनिया का सबसे लंबा तैरता रास्ता है।

जानिए इसकी खूबियां

– 13.3 एकड़ में फैला यह रास्ता दक्षिण-पश्चिम चीन के गुइझोऊ प्रांत में होंगशुई नदी के स्केनिक पार्क का हिस्सा है। इसे चीन में मनाए जा रहे नैशनल डे के उपलक्ष्य में शुरू किया गया है।

– पर्यटकों को इसका एक चक्कर लगाने में 30 मिनट से अधिक लगेंगे। बीच-बीच में अलग-अलग प्रस्तुति देते कलाकार भी नजर आएंगे।

– स्केनिक पार्क में बोटैनिकल गार्डन भी बनाया गया है, जो अंधेरे में चमकता है। वहीं एक हिस्से में ताड़ के पेड़ लगाए गए हैं।

– पूरा रास्ता 2,22,500 इंटरलॉकिंग प्लास्टिक ब्लॉक से बना है। हर चार प्लास्टिक ब्लॉक मिलकर एक वर्गमीटर हिस्सा बना रहे हैं। हर एक वर्गमीटर हिस्सा अधिकतम 350 किग्रा वजन सहन कर सकता है। पूरे रास्ते पर सुरक्षा जालियां भी लगाई गई हैं।

– पूरे रास्ते पर हर 200 से 300 मीटर हिस्से पर स्पे्र उपकरण लगाए गए हैं, जो रोमांचित करने वाला कुहासा बनाते हैं। रास्ते के बीचोबीच पांच हजार वर्गमीटर का मंच भी बनाया गया है।

– नदी में तैरने की इच्छा रखने वालों को यहां स्विम सूट भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Exit mobile version