मध्यप्रदेश

चाकूबाजी में इंदौर कपड़ा मार्केट अध्यक्ष हुए घायल

इंदौर। शहर के क्लाथ मार्केट में मंगलवार को चाकूबाजी की घटना में मार्केट के अध्यक्ष हंसराज जैन और कुछ अन्य व्यापारी घायल हो गए। सभी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि पार्किंग में बेरीकेट लगाने की बात पर जैन की हम्माल दिनेश शर्मा के साथ विवाद हुआ था। यह इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी।

घटना के विरोध में सभी व्यापारी दुकानें बंद कर सराफा थाने पहुंच गए और आरोपी पर कठोर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि इंदौर कपड़ा मार्केट मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कपड़ा मार्केट है और यहां सबसे ज्यादा रेडीमेड कपड़ों का कारोबार होता है।

s1(10)

 

Leave a Reply

Back to top button