Site icon Yashbharat.com

घर के 4 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद गोपाल भार्गव ने कहा- मेरे स्वास्थ्य को लेकर उड़ाई जा रही अफवाह

gopal bhargav

भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ नेता विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपालभार्गव के गढ़ा कोटा स्थित घर में काम करने वाले 4 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

गोपालभार्गव के गढ़ा कोटा स्थित घर के स्टाफ में कम्यूटर आपरेटर गेट कीपर शामिल हैं। इन सभी को उपचार हेतु सागर भेज दिया गया है। इधर स्टाफ के सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर के बाद गोपालभार्गव के स्वास्थ्य खराब होने की अफवाह भी उड़ी। भार्गव इस समय भोपाल में हैं तथा उन्होंने स्वास्थ्य को लेकर चल रही खबरों को अफवाह और भ्रामक बताते हुए स्वयं को पूरी तरह से स्वस्थ बताया है।

Exit mobile version