IPL 2026 Grand Final: अहमदाबाद में रविवार को महामुकाबला; इतिहास रचने उतरेंगे रजत पाटीदार और शुभमन गिल, क्या RCB दोहरा पाएगी धोनी-रोहित का वो ‘विराट’ रिकॉर्ड?

IPL 2026 Grand Final: अहमदाबाद में रविवार को महामुकाबला; इतिहास रचने उतरेंगे रजत पाटीदार और शुभमन गिल, क्या RCB दोहरा पाएगी धोनी-रोहित का वो 'विराट' रिकॉर्ड?

अहमदाबाद: क्रिकेट फैंस के दिलों की धड़कनें अब थमने वाली हैं। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (31 मई) को आईपीएल 2026 का खिताबी महायुद्ध खेला जाएगा। इस महामुकाबले में एक तरफ होगी शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (GT), जो अपनी दूसरी ट्रॉफी का सपना देख रही है, तो दूसरी तरफ होगी रजत पाटीदार की अगुवाई वाली डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), जो लगातार दूसरा खिताब जीतकर इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज कराने उतरेगी।

मैच टाइमिंग और टॉस का समय नोट कर लें

क्या RCB रच पाएगी इतिहास? धोनी और रोहित के ‘स्पेशल क्लब’ पर नजर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए यह फाइनल बेहद खास है। टीम लीग स्टेज में पॉइंट्स टेबल के शीर्ष पर रही और प्लेऑफ में जाने वाली पहली टीम बनी। इसके बाद क्वालिफायर-1 में गुजरात को ही धूल चटाकर टीम ने सीधे फाइनल का टिकट कटाया।

यदि रविवार को आरसीबी फाइनल मुकाबला जीत जाती है, तो वह आईपीएल के 19 साल के इतिहास में लगातार दो खिताब (Back-to-Back IPL Trophies) जीतने वाली भारत की तीसरी टीम बन जाएगी। इससे पहले यह कारनामा सिर्फ दो टीमों ने किया है:

गुजरात टाइटंस भी दोहराना चाहेगी 2022 का कमाल

गुजरात टाइटंस का आईपीएल इतिहास बेहद शानदार रहा है। टीम ने साल 2022 में अपने डेब्यू सीजन में ही खिताब जीतकर सबको चौंका दिया था। इसके बाद 2023 में भी टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने के करीब पहुंची थी, लेकिन फाइनल की आखिरी गेंद पर चेन्नई से हार का सामना करना पड़ा था। अब तीन साल बाद शुभमन गिल की यह ‘टर्बो’ ब्रिगेड तीसरी बार फाइनल में है और अहमदाबाद के अपने घरेलू मैदान पर दूसरा खिताब जीतकर अपनी बादशाहत साबित करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देगी।

IPL 2026 Grand Final: अहमदाबाद में रविवार को महामुकाबला; इतिहास रचने उतरेंगे रजत पाटीदार और शुभमन गिल, क्या RCB दोहरा पाएगी धोनी-रोहित का वो ‘विराट’ रिकॉर्ड?

Exit mobile version