1 जून से एक माह के लिए बंद कर एसीसी, आयुध निर्माणी होते हुए कटनी साउथ स्टेशन पहुंच मार्ग, निर्माण कार्य के चलते निर्माणी प्रबंधन का निर्णय
1 जून से एक माह के लिए बंद कर एसीसी, आयुध निर्माणी होते हुए कटनी साउथ स्टेशन पहुंच मार्ग, निर्माण कार्य के चलते निर्माणी प्रबंधन का निर्णय
कटनी(YASHBHARAT.COM)। एसीसी से आयुध निर्माणी होते हुए कटनी साउथ स्टेशन पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य प्रारंभ हो रहा। सड़क निर्माण कार्य के कारण एसीसी से आर्डिनेंस फैक्ट्री कटनी होकर कटनी साउथ स्टेशन जाने वाला सड़क मार्ग अस्थायी रुप से एक माह के लिये बंद रहेगा। इस संबंध में आयुध निर्माणी प्रशासन के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि आरसीसी सड़क निर्माण कार्य के कारण एसीसी सड़क मार्ग से आर्डिनेंस फैक्ट्री कटनी होकर कटनी साउथ स्टेशन की ओर जाने वाला सड़क मार्ग अस्थायी रुप से 01 जून 2026 से 30 जून 2026 तक एक माह तक इस मार्ग पर आवागमन बंद रहेगा । निर्माणी प्रशासन ने निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा एवं कार्य की सुचारू प्रगति को ध्यान में रखते हुए सभी शहरवासियो से अनुरोध किया है कि वो आयुध निर्माणी, कटनी साउथ स्टेशन आने-जाने एवं भारी वाहनो के लिये दूसरे वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें तथा अपेक्षित सहयोग प्रदान करें। निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत मार्ग आवागमन के लिए पुन: खोल दिया जाएगा। जब तक असुविधा के लिए खेद है।