घर के अंदर से युवती का अपहरणःगांव वालों ने रोका तो कर दिया हवाई फायर
जबलपुर । रात को गांव के लोग गहरीं नींद में सो रहे थे इसी दौरान दो बदमांश बाइक गांव में पहुंचे और घर के अंदर सो रही एक 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर जब वह भाग रहे थे इसी दौरान मोहल्ले के एक युवक ने जब इस घटना को देखा तो उसने सबसे पहले इस घटना की सूचना कंट्रोल को दी कंटोल ने द्वारा घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद पाटन डायल 100 को इसकी सूचना दी गई
देर रात पाटन थाना क्षे्त्र में वारदात से सनसनी
कंट्रोल की सूचना कंटगी पुलिस की कार्रवाई
किन्तु जब पाटन की डायल 100 काफी देर के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची तो इस घटना की सूचना कंटगी डायल को दी गई। जिसके बाद थाना प्रभारी को सूचित किया गया जहां पर रात 1 बज कर 40 मिनट से चली इस कार्रवाही के बाद दोनों आरोपी एवं युवती को अपनी गिरफ्त में लेने के बाद उसे पाटन पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पाटन पुलिस द्वारा इन सभी से अलग अलग पूछताछ करने मे लगी हुई र्है।
देर रात हुई इस सनसनी खेज वारदात के संबंध में कटंगी पुलिस ने जानकारी देते हुये बताया कि बीती रात कंट्रोल से सूचना प्राप्त हुई कि पाटन थाना के अंतर्गत घर्रा देवरी में एक कुछ लोग 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर उसे अपने साथ ले जा रहे है।
कंट्रोल से सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल हकरत मेंं आई और सूचना के आधार पर रात 1 बज कर 40 मिनट पर घटना स्थल के लिये रवाना हुई मौके पर पहुंच कर जब पुलिस ने गांव वालों से इस पूरे घटनाक्रम के संबंध में पूछताछ की गई तो ग्रामवासियों ने पुलिस को बताया कि देर रात बाइक में सवार होकर दो युवक आये हुये थे जो गांव की ही एक 19 वर्षीय युवती को अपहरण कर उसे अपने साथ ले जा रहे थे जब गांव वालों द्वारा इनका पीछा किया गया तो बदमांशो ने द्वारा हवाई फायर किया गया।
जिससे ग्रामवासी काफी भयभीत हो गये थे पुलिस को जैंसे ही ग्रामवासियों ने आरोपियों के भागने का रास्ता बताया तो पुलिस ने अपना पूरा जाल फैलाया और देर रात से चली इस कार्रवाई में कं टगी पुलिस को अल सुबह 4 बजे उस समय एक बड़ी सफलता हांथ लगी जब अपह़र्ता युवती को सिमरिया ग्राम के पास से उसे खेत दौंड़ा कर ले जा रहे थे कटंगी थाना प्रभारी विजय अंभोरे ,आरक्षक नीरज राजपूत सैनिक रघुनाथ एवं अन्य स्टाफ द्वारा घेरांबदी कर तीनों को अपनी गिरफ्त में लेने के बाद उन्हे अल सुबह पाटन पुलिस को अग्रिम कार्रवाई के लिये सुपुर्द कर दिया गया
पुलिस ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों मन्नू चौधरी एवं बिक्रम अहिरवार से दोनों निवासी चौधरी मोहल्ला पाटन के रहने वाले है जिनसे इस गहन पूछताछ की जा रही है।साथ इन पकड़े गये एक आरोपी से युवती का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
दोनों पक्ष के लोग थाने मे मौजूद
वहीं इस संबंध में पाटन थाने मे पदस्थ एएसआई अर्चना सल्लाम ने बताया कि देर रात घर्रा देवरी गांव में गोली चलने की खबर है दोनों आरोपियों को कटंगी ुपुलिस ने द्वारा अपनी गिरफ्त मे लेने के बाद उनसे इस पूरे घटनाक्रम के संबंध में पूछताछ की जा रही है साथ मौके पर दोनों पक्षों के लोग भी थाने में उपस्थित हो चुके है पूछताछ करने के बाद अग्रिम कार्रवाही की जायेगी।
क्या कहते है अधिकारी…
देर रात हुई वारदात में कटंगी पुलिस ने युवती सहित दो आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लेने के बाद उनको पाटन पुलिस के सुपुर्द किया गया है पुलिस द्वारा इस पूरे मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही इसके बाद कार्रवाही की जायेगी।
डॉ.अरङ्क्षबद सिंह
एसडीओपी पाटन








