मध्यप्रदेश
घनी वादियों के बीच पहाड़ों में है नलकेश्वर महादेव का डेरा

ग्वालियर। सोनचिरैया अभयारण में चारों ओर जंगलों के बीच स्थित करीब 800 साल प्राचीन नलकेश्वर महादेव का मंदिर खूबसूरत वादियों में स्थित है। प्राचीन समय में इस मंदिर के पास ही राई गांव बसा था,

जहां रानी मृगनयनी रहती थी। यहां हमेशा गौमुख से साफ और स्वच्छ पानी बहता है, जिसे गंगा की तरह पवित्र माना जाता है। ग्रामीण आज भी इसी पानी से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं।









