घनी वादियों के बीच पहाड़ों में है नलकेश्वर महादेव का डेरा

shiv

ग्वालियर। सोनचिरैया अभयारण में चारों ओर जंगलों के बीच स्थित करीब 800 साल प्राचीन नलकेश्वर महादेव का मंदिर खूबसूरत वादियों में स्थित है। प्राचीन समय में इस मंदिर के पास ही राई गांव बसा था,

nalkeshwar 06 08 2018

जहां रानी मृगनयनी रहती थी। यहां हमेशा गौमुख से साफ और स्वच्छ पानी बहता है, जिसे गंगा की तरह पवित्र माना जाता है। ग्रामीण आज भी इसी पानी से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं।

nalkehswar%20shivling

मंदिर पर जाने के तीन रास्ते –

1 – तिघरा में बोट के रास्ते से राई गांव तक पहुंच सकते हैं। 3 किमी पैदल यात्रा कर मंदिर पर पहुंच सकते हैं।

2 तिघरा बांध के सामने से कैथा गांव वाले रास्ते से चार पहिया वाहन से पहुंचा जा सकता है।

3 बरई गांव के रास्ते से भी नलकेश्वर तक चार पहिया वाहन से पहुंचा जा सकता है।

पूर्ण होती हैं मनोकामनाएं –

सोनचिरैया अभयारण में रहने वाले ग्रामीणों का मानना है मंदिर पर भगवान सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

मंदिर पर बड़े-बड़े विवाद हल हो जाते हैं,क्योंकि यहां कोई झूठ नहीं बोलता।

सोनचिरैया अभयारण में होने के कारण यहां पर कई बार शाकाहारी जानवर भी दिखाई दे जाते हैं।

इसे भी पढ़ें-  Kuno National Park: कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता ने 4 शावकों को दिया जन्म; देश में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62

Leave a Reply

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श