katniLatest

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का आज कटनी प्रवास, विधायक संजय पाठक के निवास पर जाएंगे, बड़वारा में स्वागत

कटनी। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का आज 25 जून को कटनी अल्प प्रवास होगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार श्री मिश्रा उधोगपति प्रदीप मित्तल के यहां जाएंगे, इसके साथ ही गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पूर्व मंत्री विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के निवास भी पहुंचेंगे कुछ देर मुलाकात के बाद वे उमरिया के लिए प्रस्थान करेंगे।

दोपहर 3 बजे श्री मिश्रा का कटनी पहुंचने का कार्यक्रम है। उधर संसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम के अनुसार उमरिया से कटनी प्रवास के दौरान भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा बड़वारा में गृह मंत्री का संक्षिप्त स्वागत किया जाएगा।

Back to top button