Site icon Yashbharat.com

गुरुवार को होगा लालू यादव की सजा का ऐलान, कोर्ट से वापस लौटे जेल

2018 1image 19 18 473118483lalu ll

पटनाः बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाला में दोषी राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की सजा का ऐलान गुरुवार को किया जाएगा। इससे पहले कोर्ट द्वारा सजा का ऐलान बुधवार को किया जाना था। वकील विन्देश्वरी प्रसाद के निधन के कारण आज सजा का एलान नहीं हो सका। लालू प्रसाद यादव कोर्ट से वापस जेल लौट गए हैं।
yashbharat
सबकी निगाहें अदालत के फैसले पर टिकी हुई है। लालू प्रसाद को कितने साल की सजा होगी और इस सजा के बाद राजद कैसे अपने राजनीतिक सफर को आगे बढ़ाएगी, यह सवाल इस समय अहम माना जा रहा है। लालू के बिना पार्टी कैसे संभलेगी? क्या लालू के बेटे पार्टी की बागडोर संभाल पाएंगे?

लालू प्रसाद यादव की सजा का ऐलान होने से पहले ही विरोधियों द्वारा पार्टी में फूट पड़ने की बात कही जा रही है। विरोधियों द्वारा लगातार लालू परिवार पर हमला बोला जा रहा है। विरोधियों का कहना है कि लालू परिवार अपने किए बुरे कर्मों की सजा भुगत रहा है।

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के अनोखे अंदाज से हर कोई वाकिफ है। वह अपने अंदाज के कारण हमेशा सुर्खियां बटोरते हुए नजर आते हैं। यदि लालू प्रसाद को अधिक समय की सजा सुनाई जाती है तो इसका फायदा विरोधियों को मिलना तय है।

Exit mobile version