jabalpur

गुटका के चक्कर में ईंट से हमला

जबलपुर मुनप्र। बीती रात पाटन थाना के अंतर्गत ग्राम हरदुआ माला निवासी बलराम सिंह लोधी उम्र 24 वर्ष ने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात लगभग 9.15 बजे उसका भतीजा राजेन्द्र सिंह दुकान से खेत जा रहा था रास्ते में राजकुमार ठाकुर ने उसके भतीजे को रोककर गुटका मांगने लगा। भतीजे राजेन्द्र सिंह के द्वारा गुटका नहीं कहने पर गाली गलोज कर बोला दुकान खोला है कहता है गुटका नहीं है और शराब पीने के लिए रूपए मांगने लगा, मना किया तो उसके भतीजे के साथ ईंट उठाकर मारने लगा, भजीजे की चिल्लाने की आवाज सुनकर वह पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया है , मारपीट से उसके भतीजे के सिर चेहरे में तथा उसके हाथ पैर में चोट आई है। घायलों को उपचार हेतु भिजवाते हुये रिपोर्ट पर धारा 341, 294, 327, 324, 506 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। इसी प्रकार सिहोरा पुलिस में लुधियाना मोहल्ला निवासी मोहित श्रीवास्तव उम्र 29 वर्ष ने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात लगभग 9.30 बजे कुछ लोग उसके घर के पीछे गाली गलोज कर रहे थे उसने पीछे जाकर देखा तो भूरा माली, प्रकाश , स्वप्नेश सोनी , दीपक सोनी , राजा माली थे जो उसे देखकर गाली गलोज करने लगे उसने मना किया तो चारों उसके साथ हाथ घूसों से मारपीट करने लगे तभी सुभम सोनी भी आ गया और डंडे से हमला कर सिर में चोट पहुंचा दिया, हल्ला सुनकर उसका भाई रोहित बचाने आया तो रोहित के साथ भी हाथ घूसों एवं डंडे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुये सभी भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 294,506,323, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Back to top button