Site icon Yashbharat.com

गीता चौधरी फिर बनीं नगर पालिका अध्यक्ष, खाली-भरी कुर्सी के चुनाव में जीती बाजी

chunav 20171120 14501 20 11 2017

मुरैना/सबलगढ़। सबलगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष के खाली और भरी कुर्सी के चुनाव में भारी कुर्सी ने बाजी मारी है। अध्यक्ष पद के लिए हो रहे इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती गीता सुरेश चौधरी निर्णायक बढ़क के साथ विजयी हुई हैं, हालांकि अभी इसकी अधिकृत घोषणा नहीं हुई है। गीता चौधरी 2500 वोटों से जीतीं हैं।

गीता सुरेश चौधरी एकबार फिर से नगर पालिका अध्यक्ष बनीं हैं। ये चुनाव इस मायने में खास था कि इन चुनावों में पहली बार ईवीएम का इस्तेमाल किया गया।

आपको बता दें कि अविश्वास प्रस्ताव के बाद खाली और भरी कुर्सी के बीच ये चुनाव कराया गया। ईवीएम में केवल दो फोटो थे। जिनमें एक खाली कुर्सी का फोटो था जबकि दूसरे फोटो पर कुर्सी पर बैठी महिला थी। मतदाताओं को इन्हीं दोनों में से एक का चुनवा करना था। सबलगढ़ के करीब 22 हजार वोटरों ने तय किया कि अध्यक्ष का पद भरा रहेगा। गौरतलब है कि गीता चौधरी को पद से वापस बुलाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था जिसके चलते चुनाव की स्थिति बनीं।

सबलगढ़ में रीकॉल चुनाव दूसरी बार हुए हैं। इससे पहले 20 साल पूर्व 1997 में कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने पर इस तरह का चुनाव कराया गया था। तब कुर्सी खाली रही थी।

Exit mobile version