आज दुनियाभर में 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग दिवस के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में कई कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। उत्तराखंड के हरिद्वार में योगगुरु रामदेव की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां काफी लोगों ने योग दिवस के मौके पर योग किया। सिर्फ हरिद्वार ही नहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों में योग दिवस को लेकर कार्यक्रम किए गए। वहीं, दुनिया के अलग-अलग देशों में जहां कोरोना के कारण हालात में काफी हदतक सुधार आ रहा है, वहां भी योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
On International Yoga Day, Yog Guru Ramdev along with Acharya Balkrishna performs yoga at Niramayam Yoggram Village in Haridwar, Uttarakhand. Children and many other people also attend the event. pic.twitter.com/GVyNpKJwA4
— ANI (@ANI) June 21, 2021
भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोमवार को लद्दाख में बर्फीली चोटियों के बीच योग किया। उन्होंने पैंगांग झील और गलवान घाटी के पास भी योग के कई आसन किए और दुनिया को इसकी अहमियत का संदेश दिया।
#WATCH | ITBP personnel perform Yoga near Galwan, Ladakh on #InternationalYogaDay
(Source: ITBP) pic.twitter.com/3ruc5xubOf
— ANI (@ANI) June 21, 2021
न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर में भी रविवार को सातवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया भारतीय दूतावास न्यूयॉर्क ने रविवार को टाइम्स स्क्वायर में अंतर्राष्ट्रीय योग समारोह की मेजबानी करने के लिए टाइम्स स्क्वायर एलायंस के साथ भागीदारी की। दिन भर चलने वाले इस कार्यक्रम में 3,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिसका विषय ‘Solstice’ था। इधर चीन के चुंगसान में वर्ष 2006 से सन-मून योग सेंटर का संचालन किया जा रहा है। वर्चुअल माध्यम से कई साधक योग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। महामारी में इसका महत्व और बढ़ गया है।
https://twitter.com/i/status/1406658818138853379
ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि विश्व के कई देशों के साधक संक्रमण काल में भी वर्चुअल माध्यम से योग का नियमित ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ घाट में कई देश के साधक वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
बता दें कि छह साल पहले प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया था और देखते ही देखते दुनिया के तमाम देश इस मुहिम में शामिल हो गए। इस दौरान पीएम मोदी ने सबसे पहले देश की जनता को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और लोगों से कहा कि कोरोना काल में योग ही उम्मीद की किरण है। इसके अलावा पीएम मोदी ने भी कहा कि मौजूदा समय में करोड़ों लोगों में योग के प्रति उत्साह पहले के मुकाबले और बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योगी, संत और योग के महत्व को लेकर जानकारी दी।
प्रधानमंत्री ने यहां कहा जब भारत ने यूनाइटेड नेशंस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, तो उसके पीछे यही भावना थी कि ये योग विज्ञान पूरे विश्व के लिए सुलभ हो। आज इस दिशा में भारत ने यूनाइटेड नेशंस, WHO के साथ मिलकर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने कहा भारत के ऋषियों ने, भारत ने जब भी स्वास्थ्य की बात की है, तो इसका मतलब केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं रहा है। इसीलिए, योग में फ़िज़िकल हेल्थ के साथ साथ मेंटल हेल्थ पर इतना ज़ोर दिया गया है।
