Site icon Yashbharat.com

गर्लफ्रेंड के मंगेतर को भेजा अंतरंग वीडियो

chiting girl with boy

chiting girl with boy

ग्वालियर। शहर के क्रिमिनल माइंडेड युवक ने एक लड़की को प्यार के जाल में फंसाया और फिर आत्महत्या करने की धमकी देकर संबंध बना लिए। फिर किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। प्यार में धोखा खाने के बाद भी लड़की ने कुछ नहीं कहा, जब उसकी शादी तय हुई तो निजी पलों के वीडियो उसके मंगेतर को भेजकर शादी तुड़वा दी।

मामला हजीरा पुलिस थाने का है। पुलिस ने शातिर युवक के खिलाफ बलात्कार एवं ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया है। पीड़ित लड़की ने बताया कि युवक ने अपनी बातों के माध्यम से उसे प्रभावित किया और शादी के लिए प्रपोज किया। इसके बाद एक दिन फांसी लगाने की धमकी देकर मिलने के लिए बुलाया और भावनात्मक दबाव बनाते हुए फिजिकल रिलेशन बना लिए।
फिर दोनों के बीच कई बार फिजिकल रिलेशन बने और शातिर युवक ने निजी पलों के वीडियो भी बनाए। इसी साल अप्रैल में युवक ने कहीं और शादी कर ली। प्यार में धोखा मिलने के बाद भी पीड़ित लड़की ने खुद को संभाला। किसी से कोई सवाल और शिकायत नहीं किया। लेकिन शातिर बदमाश कुछ और ही प्लान किए बैठा था। खुद की शादी के बाद भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपनी गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करने लगा।
फिजिकल होने के लिए बार-बार बुलाने लगा। हाल ही में जब लड़की की शादी तय हुई और उसने मिलने से मना कर दिया तो शातिर बदमाश ने उसके मंगेतर के पास निजी पलों के वीडियो भेजिए जिसके कारण विवाह संबंध टूट गया। अंत में परेशान होकर लड़की ने बेवफा प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
Exit mobile version