jabalpur

खड़े ट्रक के नीचे घुसा लोडिंग वाहन : दो गंभीर

जबलपुर। बीती रात पाटन थाने के अंतर्गत शहपुरा मार्ग पर एक ट्रक टायर वर्स्ट हो जाने के कारण खड़ा हुआ था इसी दौरान शहपुरा से पाटन की ओर आ रहे एक लोडिंग वाहन के चालक का संतुलन बिगड़ गया जिससे उक्त वाहन ट्रक के नीचे घुस गया ।

इस दुर्घर्टना में लोडिंग वाहन के चालक एवं एक अन्य को गंभीर चोटें आने के कारण उपचार के लिये 108 की मदद से मेडिकल रवाना करते हुये पुलिस ने दुर्घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शहपुरा से पाटन आ रहे एक ट्रक का टायर अचानक नामदेव स्कूल के पास वस्ट हो गया था जिससे ट्रक मौके पर ही खड़ा हुआ था इसी दौरान बीती रात शहपुरा से दमोह की ओर जा रहे वाहन के चालक का अचानक अपना संतुलन बिगड़ गया

जिससे उक्त वाहन ट्रक के पीेछे घुस गया इस दुर्घटना की खबर जैंसे ही वहां मौजूद लोगों को लगी तो वह मदद के लिये आगें आये और इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई उक्त घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिये मेडिकल रवाना करते हुये घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Back to top button