Arshdeep Singh Instagram: अर्शदीप सिंह ने इंस्टाग्राम से डिलीट किए 200 से ज्यादा पोस्ट- विराट कोहली वाला 150M व्यूज का रील भी गायब, फैंस हैरान
Arshdeep Singh Instagram: अर्शदीप सिंह ने इंस्टाग्राम से डिलीट किए 200 से ज्यादा पोस्ट- विराट कोहली वाला 150M व्यूज का रील भी गायब, फैंस हैरान
खेल डेस्क : आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पंजाब किंग्स (Punjab Kings) का सफर खत्म होते ही टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) एक नए विवाद और सस्पेंस के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। पूरे आईपीएल सीजन के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में रहे अर्शदीप ने अचानक अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से 200 से ज्यादा पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने अकाउंट की डीपी (Display Picture) को भी बदल दिया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म है।
विराट कोहली के साथ 150 मिलियन व्यूज वाली रील भी गायब!
अर्शदीप सिंह ने 25 मई की रात को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की ये ‘सफाई’ की है। चौंकाने वाली बात यह है कि अब उनके अकाउंट पर सिर्फ 40 पोस्ट ही बचे हैं। अर्शदीप ने जो पोस्ट डिलीट किए हैं, उनमें पंजाब किंग्स से जुड़ी तस्वीरों के अलावा विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान बनाई गई उनकी बेहद लोकप्रिय वीडियो रील भी शामिल है। इस रील ने सोशल मीडिया पर 150 मिलियन (15 करोड़) से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर रिकॉर्ड बनाया था।
अर्शदीप ने इस ‘क्लीन स्वीप’ के पीछे की वजह साफ नहीं की है और न ही कोई आधिकारिक बयान दिया है। फैंस इस बात को लेकर सस्पेंस में हैं कि यह कोई पर्सनल मैटर है या फिर इसके पीछे कोई बड़ी वजह है।
हाल ही में झेलनी पड़ी थी भारी ट्रोलिंग
माना जा रहा है कि अर्शदीप का यह कदम पिछले कुछ हफ्तों में सोशल मीडिया पर हुई उनकी भारी ट्रोलिंग का नतीजा हो सकता है। इसी महीने की शुरुआत में युवा क्रिकेटर तिलक वर्मा के साथ उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अर्शदीप ने कथित तौर पर तिलक से कहा था— “ये अंधेरे, सनस्क्रीन लगाएगा?” इस कमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी तीखी आलोचना हुई थी। भारत के पूर्व स्पिनर लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन ने तो अर्शदीप की इस टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए उन्हें आईपीएल से सस्पेंड करने तक की मांग कर डाली थी।Arshdeep Singh Instagram: अर्शदीप सिंह ने इंस्टाग्राम से डिलीट किए 200 से ज्यादा पोस्ट- विराट कोहली वाला 150M व्यूज का रील भी गायब, फैंस हैरान
आईपीएल 2026 में बेहद खराब और महंगा रहा प्रदर्शन
मैदान के बाहर विवादों के साथ-साथ मैदान के अंदर भी यह सीजन अर्शदीप के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए उनके आंकड़े बेहद खराब रहे:
-
मैच: 14
-
विकेट: 14
-
दिए गए रन: 541
-
इकॉनमी रेट: 10.21 (बेहद महंगी)
अर्शदीप सिंह इस सीजन में इतने महंगे साबित हुए कि उन्होंने जितने रन लुटाए (541), वह पंजाब किंग्स के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के कुल रनों से भी कहीं अधिक थे। इसी खराब फॉर्म और ट्रोलिंग के दबाव के चलते शायद इस युवा गेंदबाज ने सोशल मीडिया से दूरी बनाने या इसे रीसेट करने का फैसला किया है।

