Site icon Yashbharat.com

खुशखबरी: इस रेलवे स्टेशन पर एनी टाइम मिलेगा पिज्जा, ग्राहकों के सामने ही होगा तैयार

pizza vending machines

इंदौर। इंदौर सहित रतलाम मंडल के सभी स्टेशनों पर जल्द ही एनी टाइम पिज्जा मशीन लगाई जाएगी। इसमें ग्राहक को आठ मिनट में पिज्जा मिलेगा। इसमें शुद्धता की भी गारंटी होगी। पैसेंजर फ्रेंडली स्टेशन बनाने के लिए पश्चिम रेलवे और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन ने यह पहल की है। मुंबई से इसकी शुरुआत हो चुकी है। प्रयोग के तौर पर भारतीय रेलवे की पहली मशीन यहां लगाई गई है।

प्रयोग सफल होने के बाद इसे रतलाम मंडल के सभी स्टेशनों पर लगाया जाएगा। ऐसा पहली बार होगा जब ग्राहक के सामने ही मशीन में पिज्जा तैयार होगा। इस मशीन में तीन चेंबर्स हैं। पहले चेंबर में पिज्जा फ्लोर होता है। इससे डो (गूंधा हुआ आटा) तैयार होता है, फिर बेस बनता है। दूसरे चेंबर में टॉपिंग्स डाली जाती है। तीसरे चेंबर में माइक्रोवेव के जरिए पिज्जा बेक होता है।

रतलाम मंडल के डीआरएम आरएन सुनकर के मुताबिक यह मशीन भारतीय रेलवे की पहली पिज्जा वेंडिंग मशीन है।

250 रुपए होगी कीमत

बड़े साइज के थिन क्रस्ट पिज्जा के लिए 250 रुपए कीमत रखी गई है

एक बार में 50 पिज्जा का मटेरियल रखा जाएगा।

इस मशीन को गाइड करने के लिए एक कर्मचारी भी रखा जाएगा।

मशीन से निकलने वाले पिज्जा का साइज 7 इंच तक रहेगा।

पज्जा के लिए भुगतान कैश, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से किया जा सकेगा।

Exit mobile version