नेपाल जल-प्रलय में फंसे मध्य प्रदेशवासियों के लिए आगे आई मोहन सरकार, सहायता के लिए दिल्ली में 24×7 कंट्रोल रूम शुरू

नेपाल जल-प्रलय में फंसे मध्य प्रदेशवासियों के लिए आगे आई मोहन सरकार, सहायता के लिए दिल्ली में 24×7 कंट्रोल रूम शुरू

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और त्रासदी पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। आपदा के बीच मध्य प्रदेश के कई निवासी भी नेपाल में फंसे हुए हैं। सीएम डॉ. यादव ने आश्वस्त किया है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी सुरक्षा व सहायता के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

नई दिल्ली में स्थापित किया गया स्पेशल कंट्रोल रूम

नेपाल में फंसे मध्य प्रदेश के नागरिकों को त्वरित राहत और सहायता पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने नई दिल्ली (मध्य प्रदेश भवन) में एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसके जरिए प्रभावितों और उनके परिजनों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।

जरूरी हेल्पलाइन और संपर्क सूत्र (Helpline Numbers)

यदि आपका कोई परिचित या परिजन नेपाल में फंसा हुआ है, तो सहायता और जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

Exit mobile version