भिंड में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: नामांतरण के नाम पर रिश्वत ले रहा पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

भिंड में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: नामांतरण के नाम पर रिश्वत ले रहा पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

भिंड जिले के मेहगांव में जमीन का नामांतरण (म्यूटेशन) करने के एवज में रिश्वत मांगना एक पटवारी को भारी पड़ गया। ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार सुबह कार्रवाई करते हुए मेहगांव तहसील के पास हल्का सिमराव के पटवारी संजय बघेल को 5,000 रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।

​कार्रवाई के दौरान जब लोकायुक्त टीम ने केमिकल लगे नोटों के बाद पटवारी के हाथ धुलवाए, तो पानी का रंग गुलाबी हो गया। इसके बाद टीम आरोपी पटवारी को मेहगांव स्थित रेस्ट हाउस ले गई, जहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

30 हजार रुपये घूस मांग रहा था पटवारी

​लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, फरियादी राघवेंद्र बघेल (निवासी सरसेड़, थाना मेहगांव) ने ग्वालियर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी।

Exit mobile version