Site icon Yashbharat.com

जन अभियान परिषद ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपे 100 पौधे, संरक्षण और उनकी देखभाल का संकल्प लिया

Picsart 26 08 27 14 03 21 044

जन अभियान परिषद ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपे 100 पौधे, संरक्षण और उनकी देखभाल का संकल्प लिया

कटनी। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के अंतर्गत उपनगरीय क्षेत्र एनकेजे स्थित मुक्तिधाम के सामने बजरंग कॉलोनी के पार्क में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में नगर विकास प्रस्फुटन समितियों, स्वैच्छिक संस्थाओं, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा प्रबुद्ध नागरिकों के सहयोग से विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे रोपे गए। साथ ही पौधों के संरक्षण और उनकी देखभाल का संकल्प लिया गया।

भारत सरकार और मध्य प्रदेश शासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य सरकार और समाज की सहभागिता से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

इसी क्रम में जन अभियान परिषद द्वारा नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड क्रमांक 17, नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसाइटी कटनी और साध्वी जनकल्याण समिति कटनी के समन्वय से यह आयोजन किया गया। इसमें वार्ड क्रमांक 1, 6, 16, 17, 20, 37 और 45 की समितियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में प्रस्फुटन समिति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, असाटी समाज सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक डॉ. अमित साहू, विश्व हिंदू परिषद महाकौशल प्रांत के प्रांत मंत्री उमेश मिश्र, रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष अशोक पाठक, सचिव शुक्ला, अमरनाथ वेलफेयर सोसाइटी के उपाध्यक्ष जुगलकिशोर मिश्र, खेर माई जनकल्याण समिति के सचिव अनिल सिन्हा, सदस्य पीके त्रिपाठी, मप्र जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, क्षेत्रीय पार्षद अनिरुद्ध नारायण सोनी, असाटी सोसाइटीज के अध्यक्ष शैलेन्द्र असाटी, कटनी शिखा दीप सोसाइटी के सचिव आशीष नामदेव, दुर्गा मानस मंडल के अध्यक्ष प्रमोद गौतम, बारडोली वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राम लखन चौधरी, दिव्या जन कल्याण समिति के सचिव राजू यादव और साध्वी जन कल्याण समिति की अध्यक्ष साध्वी निगम सहित गनपत लाल कोल, शिवकुमार चौधरी, मनोज प्यासी, अखिलेश पाण्डेय, जितेन्द्र तिवारी, चन्पुरिया, अमरदीप शर्मा, सुनील जायसवाल, संतोष निषाद, रामजी मिश्रा, दीपक तिवारी, त्र्यंबकेश्वर मिश्रा, छन्नूलाल राय, साधना गुप्ता, विवेक गुप्ता, रोशनी कुशवाहा, साहिल सोनकर, सीएमसीएलडीपी छात्र संदीप तिवारी और ओम तिवारी की सक्रिय सहभागिता रही।

Exit mobile version