Site icon Yashbharat.com

खतरे का इशारा: Earthquake: पिछले 72 घंटों में आए 3 बड़े भूकंप

earthquake

दुनिया में पिछले 72 घंटे में तीन बड़े भूकंप (Earthquake) आए हैं। जिससे किसी अनहोनी की आशंका पैदा हो गई है। शुक्रवार को दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों पर झटके महसूस किए गए। वहीं ताजिकिस्तान (Tajikistan) में 6.3 तीव्रता भूकंप आया है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (Ministry of Earth Science) ने कहा कि पिछले साल 964 हल्के भूकंप दर्ज किए गए थे, उनमें 13 दिल्ली-एनसीआर में आए थे। भू वैज्ञानिकों ने जोर दिया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एक उचित आपदा प्रबंधन योजना होनी जरूरी है, लेकिन पहले से इसकी भविष्यवाणी करना संभव नहीं है।

न्यूजीलैंड में 7.7 तीव्रता का भूकंप: 11 फरवरी को न्यूजीलैंड (New Zealand) के उत्तर में बड़े पैमाने पर भूकंप आया है। जिसकी तीव्रता 7.7 नापी गई है। जिसके बाद क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। यूएस जियोलॉजिकल एजेंसी ने बताया कि भूकंप लॉयल्टी द्वीप समूह के दक्षिण-पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।

 

जापान के फुकुशिमा में धरती कांपी: जापान (Japan) के उत्तरपूर्वी फुकुशिमा (Fukushima) प्रांत में 13 फरवरी को 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक भूकंप समुद्र तल से लगभग 60 किलोमीटर नीचे आया था। भूकंप को राजधानी टोक्यो में भी महसूस किया गया। जापान सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय में एक टास्क फोर्स का गठन भी किया है।

Exit mobile version