क्या रात में तीन घंटे फ्लैट में रहा रोहित !

जबलपुर। भैंसासुर रोड स्थित साकार सनराइज अपार्टमेंट में सिंडिकेट बैंक की मैनेजर रीशु तिवारी (36) की मौत के मामले में जांच के दौरान पुलिस अब सोमवार को बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों के बयान लेगी। रेशु के सहकर्मियों से बातचीत कर पुलिस यह पता करने की कोशिश करेगी कि उसने खुदकुशी क्यों की। दूसरी ओर शार्ट पीएम रिपोर्ट भी पुलिस को मिल गई है। इसमें रेशु के फांसी लगाने की पुष्टि हुई है। इसके बावजूद मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है, साथ ही रोहित नौश्री के फ्लैट में तीन घंटे तक रात में रुकना भी संदेह के दायरे में आ रहा है। पुलिस अब अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
रोहित नौश्री पर संदेह की सुई
पुलिस की पूछताछ में रोहित नौश्री संदेह के दायरे में है। उसका रेशू की मौत की रात तीन घंटों तक रेशू के घर में रहना संदेहास्पद माना जा रहा है। वहीं पुलिस पूछताछ में रोहित का कहना है कि रेशू से उसकी दोस्ती कुछ महिनों पहले ही हुई है। रेशू के कार्यकाल में बैंक में लोन से संबंधित कुछ घोटाले हुये थे जिसके कारण वह तनाव में थी और वह रेशू के पास उसकी मदद के लिये आता-जाता था।
सीडीआर और कैमरे से खंगाल रहे सुराग
सीडीआर और सीसीटीवी कैमरों के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। इसमें सीडीआर की जानकारी आने में अभी और समय लग सकता है। इसमें यह पता चल सकेगा कि रीशु ने आखिरी बार किससे बात की थी। वहीं, अपार्टमेंट में लगे कैमरे के फुटेज निकाले गए हैं। जिसे बारीकी से चेक किया जा रहा है।
यह है मामला
गोरखपुर के भैंसासुर रोड पर स्थित साकार सनराइज अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर रहने वाली रेशु तिवारी सिंडीकेट बैंक की खोवामंडी शाखा में मैनेजर थीं। बुधवार की रात लगभग 2 बजे ग्वारीघाट आइडियल स्टेट निवासी रोहित नवश्री ने पुलिस को सूचना दी कि रीशु ने घर में आत्महत्या कर ली है।
गोरखपुर थाना अंतर्गत साकार समुराई अपार्टमेंट में रहने वाली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया में यह प्रतीत हो रहा है कि महिला ने चुनरी को पंखे में फंसा कर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले को जांच में ले लिया है
बैंक कर्मचारी थी महिला
पुलिस के अनुसार महिला का नाम रेशू तिवारी है जिसकी उम्र 35 वर्ष है। महिला की 10 वर्षीय बच्ची भी है जो उसकी मौत के वक्त दूसरे कमरे में सोई हुई थी। सिंडिकेट बैंक में पदस्थ थी।
पति से रह रही थी अलग
बहुत दिनों से अनबन के चलते महिला अपने पति ललित तिवारी से अलग रह रही थी। सूत्रों के अनुसार पति देवास में किसी प्राइवेट नौकरी में है तथा आखरी बार बच्ची बच्ची के जन्मदिन में आया था उसके बाद पति का कोई पता नहीं है
परिजनों का आरोप
महिला के माता पिता काआरोप है कि सुसाइड लेटर में जो राइटिंग लिखी गई है उनकी बच्ची कि नहीं है। परिजनों का आरोप है बहुत दिनों से महिला अपने पति से अलग थी जिसके कारण वह व्यथित थी परंतु वह इतनी सशक्त थी कि वह इस प्रकार का आत्मघाती कदम कभी भी नहीं उठा सकती
कमरे में मिली नशीली वस्तु
महिला के कमरे में पुलिस द्वारा सिगरेट शराब जब्ती की गई है जिससे यह देख कर लग रहा था कि महिला द्वारा एक रात को सिगरेट और शराब का सेवन किया गया था पुलिस के अनुसार रोहित पर ही मौजूद था।

Exit mobile version