Site icon Yashbharat.com

कोविड-19 के खिलाफ एक्शन में जबलपुर पुलिस, गाइडलाइंस उल्लंघन करते 3 दुकानें सील

IMG 20201121 WA0012

Corona जबलपुर में कोरोना वायरस के संक्रमण एवं वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्रशासनिक  तथा नगर निगम एवं नगर पालिका के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से भ्रमण करते हुये जिनके द्वारा कोरोनो -19 गाईड लाईन का पालन नहीं किया जा रहा है, उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में आज दिनाॅक तहसीलदार दिलीप चैरसिया, थाना प्रभारी पनागर आर.के. सोनी तथा नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा थाना पनागर अंतर्गत 2 दुकानें कृष्णा गारमेंट एवं ओंमसाई राम मोबाईल शाॅप को सील किया गया है।

इसी प्रकार थाना ओमती अंतर्गत तहसीलदार ओमती श्रीमति स्वाति सूर्या एवं थाना प्रभारी ओमती  एस.पी.एस. बघेल तथा नगर निगम की संयुक्त टीम के द्वारा जयंती काम्पलैक्स अंतर्गत अंजू मोबाईल रिपैरिंग शाॅप को सील किया गया है।

मास्क न पहनने तथा सोशल डिस्टेंस का पालन न करने वाले 590 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 59 हजार रूपये समन शुल्क वसूला गया है।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा जबलपुर संस्कारधानी वासियों से अपील की है कि कोरोना वायरस के संक्रमण एवं वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुये कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये अब और अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है, कोरोना के संकमण की चेन को ब्रेक करने हेतु हर व्यक्ति का यह विशेष दायित्व है।

कोरोना प्रोटाकाॅल का सख्ती से पालन करते हुये जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें, बच्चों और बुजुर्गो को अनावश्यक घर से बाहर न जाने दें, जब भी घर से बाहर निकलें मास्क अनिवार्य रूप से लगाये, फिजिकल डिस्टेंस बनाये रखें, भीड मे न जायें समय समय पर हाथ को साबुन पानी से धोयें एवं सैनेटाईज करें।

Exit mobile version