Site icon Yashbharat.com

कोविड-19 अस्पताल में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत

yashbharat breaking

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक कोविड-19 अस्पताल में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई।
मुंबई के भानुप इलाके में शुक्रवार तड़के एक प्राइवेट कोविड अस्पताल में आग लग गई, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर दमकल की 22 गाड़ियां मौजूद हैं। पुलिस के मुताबिक, आग पर काबू पाने का काम किया जा रहा है।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रशांत कदम के अनुसार, आग की लपटों को बुझाने के लिए करीब 22 फायर टेंडर अस्पताल पहुंचे। इस अस्पताल में 76 कोरोना संक्रमित थे, जो एक मॉल की तीसरी मंजिल पर स्थित है।

डीसीपी कदम ने संवाददाताओं से कहा कि इस घटना में दो लोगों के मारे जाने की सूचना है। मॉल के प्रथम तल पर 12:30 बजे आग लगी।
आज की घटना के बारे में बोलते हुए मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि यह पहली बार है जब मैंने किसी मॉल में अस्पताल देखा है।
यह बहुत गंभीर स्थिति है। सात मरीज वेंटिलेटर पर थे। 70 मरीजों को दूसरे अस्पताल में ले जाया गया है। आग के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच होगी।

Exit mobile version