Site icon Yashbharat.com

कोविड पॉजिटिव होने के बाद जबलपुर कलेक्टर बोले- कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ सतर्क रहें लोग

IMG 20201004 WA0008

जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। कलेक्टर श्री शर्मा ने कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद नागरिकों से सतर्कता की अपील की है। कलेक्टर ने कहा कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है अतः पूरी तरह सतर्कता बरतें।

 

कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि तमाम सावधानियां बरतने के पश्चात भी थोड़ी सी चूक से व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हो सकता है ऐसा मेरा व्यक्तिगत अनुभव है। अतः मैं आपसे निवेदन करना चाहता हूं कि कोरोना के नियमो का बिना किसी चूक के पालन करे । मास्क अनिवार्य है लगाएं, दो गज की दूरी का पालन करें,  भीड़ का हिस्सा ना बने, हाथ सैनिटाइज करते रहें करोना अभी खत्म नहीं हुआ है जब तक की पूरी तरह से टीकाकरण नहीं हो जाता है तथा टीके के दो डोज़ लगाने और उसके बाद 15 दिन पूर्ण न हो जाये तब तक मास्क ही वैक्सीन का कार्य करेगी । अतः कोरोना के बेसिक नियमों का पालन करें तथा प्रशासन को सहयोग करें ।

Exit mobile version