Site icon Yashbharat.com

कोरोना से ठीक होने वालों की संख्‍या बढ़ी, 18 लाख संक्रमितों में से 12 लाख हुए स्‍वस्‍थ

tea

Corona Update : कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है लेकिन इसके साथ ही इससे स्‍वस्‍थ होने वालों की संख्‍या भी अब बढ़ गई है।

रिकवरी रेट में सुधार बहुत अच्‍छे से हुआ है। देश में इस समय 18 लाख संक्रमित हैं, इनमें से 12 लाख से अधिक स्‍वस्‍थ हो चुके हैं।

एक्टिव केस 6 लाख के आसपास ही हैं। मरीजों के स्वस्थ होने का आंकड़ा 66 फीसद पर पहुंच गया है। पिछले कई दिनों से रोजाना नए मामलों और स्वस्थ होने वाले मरीजों के बीच का फासला कम हो रहा है। सोमवार को 48 हजार नए मामले मिले तो 42 हजार मरीज ठीक भी हुए।

देशभर में अब तक 18 लाख से ज्यादा संक्रमित मामले मिल चुके हैं, लेकिन सबसे अच्छी बात ये है कि इनमें से 12 लाख से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

करीब 39 हजार लोगों की इस महामारी ने अब तक जान भी ले ली है।सोमवार को 815 मरीजों की मौत हुई, जिसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 266, तमिलनाडु में 109, कर्नाटक में 98, आंध्र प्रदेश में 63, गुजरात में 22, दिल्ली में 17, तेलंगाना व जम्मू-कश्मीर में 11-11, ओडिशा में 10 और त्रिपुरा व पुडुचेरी में चार-चार मौतें शामिल हैं। तमिलनाडु में पहली बार एक दिन में सौ से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है।

Exit mobile version