Coronavirus Update : अच्छी खबर, एक दिन में रिकॉर्ड 57381 मरीज हुए ठीक

Corona

नई दिल्ली Coronavirus Update । देश में कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने का ग्राफ तेजी सुधर रहा है। ठीक होने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ रही है।

बीते 24 घंटे के दौरान 57 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। यह अब तक का रिकॉर्ड है। एक दिन में स्वस्थ होने वाले मरीजों की यह अब तक की सबसे ज्यादा संख्या है।

मरीजों के ठीक होने की दर भी बढ़कर 71.61 फीसद हो गई है। हालांकि बीते 24 घंटे में 65 हजार से अधिक नए मामले भी सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा सवा 25 लाख के पार हो चुका है। मृतकों की संख्या भी देश में 50 हजार के करीब पहुंच गई है।