कोच की प्लेट काट कर चोरी का प्रयासः शक्तिपुंज एक्सप्रेस में वारदात

जबलपुर । रेलवे के इतिहास में चोरी का एक सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है जिसने रेल पुलिस को भी सक्ते मे डाल दिया है उक्त मामला हावड़ा जबलपुर ट्रेन के एसएलआर कोच का है जिसमें अज्ञात चोरों द्वारा कोच के बाथरूम के उपर की प्लेट को उपर से काट करा उसमें रखे सामान को ना केवल चोरी का प्रयास किया बल्कि चोरों द्वारा अंदर से उसका गेट भी बंद कर दिया गया उक्त वारदात को अज्ञात चोरों द्वारा सिंगरोली स्टेशन के पहले अंजाम दिया गया।

सिंगरौली स्टेशन के पास की घटना,जबलपुर मे तोड़ा गया गेट

जब इसकी भनक गार्ड को लगी तो उसने गेट को खोलने का प्रयास किया किन्तु जब गेट काफी मशक्त के बाद भी नही खुला तो मामला गंभीर समझ में आया जिसकी सूचना आरपीएफ को दी गई उक्त ट्रेन जबलपुर पहुंचने के बाद सीएन डब्लू के कर्मी मौके पर पहुंचे जिनके द्वारा दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गेट की प्लेट को तोड़ा गया और उसके अंदर रखे कीमती कपड़ों को बाहर निकाला गया। लगेज कोच मे रखा सभी सामान सुरक्षित मिलने पर आरपीएफ ने राहत की सांस ली।
बाथरूम की प्लेट काट कर अंदर घुसा शातिर चोर
हावड़ा जबलपुर एक्सप्रेस सबसे पीछे वाले एसएलआर कोच से लगे जनरल कोच के बाथरूम के उपर लगी फाईवर की प्लेट को काट का अज्ञात चोर अंदर गया और उसने वहां रखा सामान पूरी तरह से तितर बितर कर दिया किन्तु जब वह चोरी मे सफल नहीं हो पाया तो मौका मिलते ही किसी स्टेशन मे उतर कर मौके से भाग खड़ा हुआ। अंदर घुसे अज्ञात शातिर चोर ने एस कोच का गेट भी अंदर से लॉक कर दिया था जिससे की किसी की नजर ना पड़े।
इन स्टेशनों मेंं उतरना था लगेज
इस संबंध मे मिली जानाकरी के मुताबिक उक्त कोच मे हावड़ा से सामान लोड किया था जो रास्ते मे व्यौहारी,सिंगरोली एवं चौपन सहित अन्य स्टेशनों में भी उतरना था किन्तु गेट अंदर से बंद होने के कारण सामान रास्ते मे कहीं नही उतरा और वह सीधे जबलपुर पहुंचा। जो उसी ट्रेन से आज संबंधित स्टेशनों में रवाना ककिया जायेगा।
जबलपुर के गार्ड को बताई गई घटना
सिंगरोली स्टेशन मे जब गार्ड ड्युटी चेंज हुई तो उक्त गार्ड ने जबलपुर आने वाले गार्ड को इस पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया इस बीच सिगरोली में भी उक्त गेट को काफी देर तक खोलने का प्रयास किया गया अंततः जब काफी मशक्कत के बाद भी गेट नहीं खुला तो पूरा सामान जबलपुर मे आरपीएफ की मौजूदगी मे गेट की प्लेटों को तोड़ कर अंदर से उसका लॉक खोला गया और उसमे रखा सामान बाहर निकाला गया।
10 कार्टून सहित अन्य सामान लोड था
मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 4 में जब उक्त ट्रेन पहुंची तो मौके पर आरपीएफ के द्वारा गार्ड के कथन लिये जाने के बाद अज्ञात शातिर चोर के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर घटना की पड़ताल शुरू कर दी गई है। उक्त कोच मे 10 कार्टून सहित अन्य सामग्री भी भरी हुई थी जिसकी मौके पर उपस्थित आरपीएफ द्वारा जांच कर गई।
पूर्व में भी हुई चुकि है वारदातें
हावड़ा से चल कर जबलपुर आने वाली इस गाड़ी के एसएलआर कोच मे यह कोई पहली वारदात नहीं है इसके पूर्व भी अज्ञात चोरों द्वारा इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है।
दो घंटे तक प्लेट फार्म में खड़ी रही ट्रेन
उक्त गाड़ी के एसएलआर का गेट अंदर से बंद होने के कारण उसे तोड़ने के लिये गाड़ी घंटों तक प्लेट फार्म में ही खड़ी रही ।हावड़ा जबलपुर एक्सप्रेस के एसएलआर कोच में हुये इस चोरी के प्रयास में जिस तरह से अज्ञात चोरों ने बाथरूम में घुस कर उसके उपर की प्लेट काट कर चोरी का प्रयास किया गया उससे संबंधितों की नींद उड़ा कर रख दी है ज्ञातव्य है कि सिंगरोली स्टेशन के पास हुई वादरात भी भनक रेल पुलिस को नहीं लग पाई और चोर ने बखूबी कोच की प्लेट काटी और वह अंदर घुस कर उसने गेट भी लॉक कर दिया यह सभी रनिंग ट्रेन में हुआ या फिर किसी स्टापेज पर इस संबंध मे रेल पुलिस अनेंक बिंदुओं के आधार पर पड़ताल करने मे लगी हुई है।

Exit mobile version