Site icon Yashbharat.com

Jabalpur Crime: नुनसर में छोटी सी बात पर बवाल, युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

As per the data shared by the Pune City Police th 1737661664537

Jabalpur Crime: नुनसर में छोटी सी बात पर बवाल, युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट। मध्य प्रदेश के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नुनसर में शुक्रवार रात मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम नुनसर चौकी क्षेत्र में शुक्रवार शाम कुछ युवक एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। मृतक की पहचान 26 वर्षीय मनीष चढार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनीष अपने परिचित अभिषेक, विवेक और कान्हा के साथ बैठा हुआ था।

इसी दौरान किसी पुरानी बात को लेकर आपसी कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में आकर साथ बैठे युवकों ने मनीष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

इस घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

Exit mobile version