Tuesday, May 19, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

मजहब की दीवार नहीं सह सकी मोहब्बत, युवक की पीट-पीटकर हत्या – 4 आरोपी अरेस्ट

Mob Lynching in Giridih:मजहब की दीवार नहीं सह सकी मोहब्बत, युवक की पीट-पीटकर हत्या – 4 आरोपी अरेस्ट। झारखंड के गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के चांद कराहडीह में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक की भीड़ ने हत्या कर दी।

मजहब की दीवार नहीं सह सकी मोहब्बत, युवक की पीट-पीटकर हत्या – 4 आरोपी अरेस्ट

पुलिस के अनुसार वह गांव में हिन्दू लड़की से मिलने आया था जिसके साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। यहां पर भीड़ ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान नावाडीह के नूर मोहम्मद के रूप में की गई है। वहीं पुलिस ने मामले में चार लोगो को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार नूर मोहम्मद अपनी प्रेमिका से जब मिलने के लिए गया तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। नाम पूछे जाने पर जब उसके मुस्लिम होने की बात पता चली तब उसके साथ मार पीट शुरू हो गई। इस पिटाई में वह बुरी तरह से घायल हो गया था।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि