Site icon Yashbharat.com

जबलपुर सड़क हादसा: यात्री बस और 108 एम्बुलेंस में जोरदार भिड़ंत; मरीज के अटेंडर की मौत, 4 घायल

p Three die in fatal accidents within 24 hrs in N 1762803010755

जबलपुर सड़क हादसा: यात्री बस और 108 एम्बुलेंस में जोरदार भिड़ंत; मरीज के अटेंडर की मौत, 4 घायल।  जबलपुर जिले के पाटन थाना अंतर्गत ग्राम खैरी के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार यात्री बस और 108 एम्बुलेंस के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एम्बुलेंस में सवार मरीज के अटेंडर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हुए हैं।

IRCTC का बड़ा ऐलान: अब मात्र ₹23,505 में करें 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन; 12 दिनों की इस ‘भारत गौरव’ यात्रा का पूरा शेड्यूल यहाँ देखें

हादसे का विवरण

जानकारी के अनुसार, यात्री बस जबलपुर से अहमदाबाद की ओर जा रही थी, तभी पाटन के खैरी गांव के पास सामने से आ रही 108 एम्बुलेंस से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए।

मौके पर लगा लंबा जाम

हादसे के तुरंत बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और पाटन मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस अब क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करने की कोशिश कर रही है।

Exit mobile version