FEATUREDLatest

IRCTC का बड़ा ऐलान: अब मात्र ₹23,505 में करें 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन; 12 दिनों की इस ‘भारत गौरव’ यात्रा का पूरा शेड्यूल यहाँ देखें

IRCTC का बड़ा ऐलान: अब मात्र ₹23,505 में करें 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन; 12 दिनों की इस ‘भारत गौरव’ यात्रा का पूरा शेड्यूल यहाँ देखें। अगर आप बाबा भोलेनाथ के दर्शनों की योजना बना रहे हैं, तो भारतीय रेलवे (IRCTC) आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है। मई 2026 में ‘भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन’ के जरिए श्रद्धालुओं को सात प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा कराई जाएगी। यह यात्रा न केवल किफायती है, बल्कि इसमें रहने-खाने की पूरी जिम्मेदारी भी रेलवे की होगी।

MP निकाय चुनाव 2027: भाजपा का ’60-3′ फॉर्मूला; हैट्रिक लगाने वाले पार्षदों का कटेगा पत्ता, अब फेसबुक-इंस्टाग्राम ‘धाक’ दिलाएगी टिकट

28 मई से शुरू होगा ‘भक्ति का सफर’

यह विशेष सर्किट 11 रात और 12 दिन का होगा। यात्रा की शुरुआत 28 मई 2026 को दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से होगी। 750 पर्यटकों की क्षमता वाली यह ट्रेन पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस है।

बजट के अनुसार चुनें अपना पैकेज

IRCTC ने हर वर्ग के यात्रियों का ध्यान रखते हुए तीन अलग-अलग किराए तय किए हैं:

  • स्लीपर क्लास: ₹23,505 (सबसे किफायती)

  • थर्ड एसी (IIIAC): ₹36,560

  • सेकेंड एसी (IIAC): ₹48,500

इन ज्योतिर्लिंगों और पावन स्थलों के होंगे दर्शन

इस यात्रा में आप भारत के सात अति-प्राचीन ज्योतिर्लिंगों के साथ अन्य प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे:

  1. उज्जैन: महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर।

  2. द्वारका: नागेश्वर ज्योतिर्लिंग और द्वारकाधीश मंदिर।

  3. वेरावल: सोमनाथ ज्योतिर्लिंग।

  4. नासिक: त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग।

  5. पुणे: भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग।

  6. छत्रपति संभाजीनगर: घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग।

सब कुछ है शामिल: ‘टेंशन फ्री’ यात्रा

यह एक ‘ऑल-इंक्लूसिव’ पैकेज है। एक बार टिकट लेने के बाद आपको निम्नलिखित सुविधाएं मिलेंगी:

  • ट्रेन का किराया और शाकाहारी भोजन (नाश्ता, लंच, डिनर)।

  • होटलों में ठहरने की व्यवस्था और स्थानीय भ्रमण के लिए बसें।

  • यात्रा दुर्घटना बीमा और साथ में IRCTC टूर मैनेजर।

बुकिंग कैसे करें?

सीटें ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर मिलेंगी। श्रद्धालु irctctourism.com पर जाकर या IRCTC के स्थानीय कार्यालयों से बुकिंग कर सकते हैं।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि