Site icon Yashbharat.com

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज

tomar

रतलाम। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर रतलाम के माणक चौक थाना पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। आमसभा के दौरान राजपूत समाज द्वारा मंत्री तोमर को एक तलवार भेंट की गई थी, जिसे उन्होंने म्यान से निकालकर वापस रख दिया था।
इस पर अभिभाषक अमित पांचाल ने पुलिस थाने में पहुंचकर केंद्रीय मंत्री सहित विधायक चेतन कश्यप व अन्य लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज करने की शिकायत की थी। इस शिकायत के बाद पुलिस ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इस मामले में मंत्री तोमर की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Exit mobile version