EntertainmentFEATUREDमनोरंजन

जेल से रिहा होते ही सलमान ने किया ये काम, आप भी कहेंगे ”बीइंग ह्यूमन”

thumb

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान काले हिरण शिकार मामले से जैसे ही जाल से रिहा होकर बांद्रा स्थित अपने घर पर पहुंचे तो फैंस ने उनका ग्रैंड वेलकम किया। हजारों की संख्या में उनके फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि तभी सलमान बाहर आए और उनको शुक्रिया कहा।  हाल ही में सलमान के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिन्हें देखकर इतना तो कह सकते हैं कि सलमान असलियत में ‘बीइंग ह्यूमन’ है।

Yashbharat

दरअसल, सलमान सिटी स्कूल पहुंचे थे जहां पर एेसे बच्चे पढ़ते हैं जिन्हें पढ़ने लिखने में दिक्कत होती है। सलमान इन बच्चों से मिलने पहुंचे जहां उन्होंने खूब मस्ती भी की। वीडियो में सलमान सब बच्चों के साथ आइसस्क्रीम खा रहे हैं और उनसे बातें कर रहे हैं।

Yashbharat

फिर वीडियो में एक बच्चा सलमान से उनकी फिल्म  ‘रेस 3’ के बारे में पूछता है कि तभी सलमान जैकलीन और डेजी को उसकी गर्लफ्रेंड बता देते हैं। इतने टेंशन भरे माहौल के बाद सलमान का बच्चों के साथ समय बिताना बेशक उन्हें दिमागी तौर पर थोड़ा सुकून जरूर देगा। सलमान ने इन बच्चों के साथ सेल्फी भी ली।

 

बता दें कि काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को 5 साल की सजा मिली थी। फिलहाल उन्हें बेल मिल गई है लेकिन 7 अप्रैल से सेशन कोर्ट में इस केस पर दोबारा सुनवाई होगी। सलमान इस केस में मुख्य आरोपी हैं। जबिक सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम को संदेह के आधार पर बरी कर दिया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply