Friday, May 15, 2026
Latest:
katni

कार्यकर्ता के कार्य का सही प्रबंधन ही सकारात्मक परिणामदायी

कटनी। भाजपा जिला कार्यालय में कटनी ग्रामीण मंडल की सदस्यता अभियान की बैठक सम्पन्न हुई, इस दौरान जिला महामंत्री मंडल प्रभारी हरिशंकर गर्ग ने कहा कि प्रत्येक पोलिंग बूथ में सक्रियता के साथ 06 जुलाई सें सदस्यता अभियान का शुभांरम करना हैं, यह अभियान 11 अगस्त तक चलेगा उसके बाद 12 अगस्त से सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार ही संगठन का आधार है।

प्रत्येक मंडल में रजिस्टर बनेंगे, प्रत्येक कार्यकर्ता को फार्म भरना होगा जिसमें नाम, पता, पिन कोड, फोन नम्बर, सदस्यता क्रमांक अनिवार्य रहेगा। सक्रिय सदस्य वही बन सकेगा, जो 50 सदस्य बनायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पर नियत्रंण नही कार्य का प्रबंधन जरूरी है। कार्यकर्ता और कार्य का प्रबंधन ही सकारात्मक परिणामदायी होता है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम चन्द्र तिवारी, मिठ्ठू लाल जैन, कौशल दुबे, मंडल अध्यक्ष रामू प्रसाद साहू नें विस्तार से चर्चा की एवं कार्यकर्ताओं कों अभियान के बारे में बताया।

इसके पूर्व सर्वप्रथम पं. दीनदयाल उपाध्यक्ष, भारत माता, डॉ मुखर्जी कें तैलचित्रों में माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री विजय दुबे, आभार उपाध्यक्ष रमाकांत गौतम ने किया। बैठक में राम पटेल, विजय दुबे, अखिल पाण्डे, मुरली तिवारी, हरे राम साहू, दीपक सिंह जुहली, नरेश यादव, अनीष गर्ग, गोकुल रजक, बाबू श्याम कोल, अर्जुन प्रसाद, बाल करण पटेल, विमल साहू, सुमित छावड़िया, अभिषेक कश्यप, सुरेन्द्र पाण्डे, विनोद बड़गैया, मुरारी जुलोन्हा, स्वाधीन शुक्ला, महेश दत्त चौबे, चंदेश सिंह, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply