कायाकल्प टीम ने किया लेडी एल्गिन अस्पताल का निरीक्षण

चिकित्सकों और कर्मचारियों से पूछे सवाल
जबलपुर,प्रतिनिधि। पोंछा लगाते समय आप तीन बकेट वॉटर कैसे यूज करते है,नॉर्मल पानी पहले यूज करेगें या कैमिकलयुक्त? खराब रक्त को नष्ट किस तरह किया जाता है? कुछ ऐसे ही सवालों से दो चार हुए एल्गिन अस्पताल के सफाई कर्मचारी। कायाकल्प अवार्ड के लिए असेसमेंट करने आई तीन सदस्यीय टीम ने सुबह नौ बजे लेडी एल्गिन अस्पताल पहुंची और निरीक्षण किया। इस दौरान इन्होने ब्लड बैंक,लेब, आईसीटीसी,ओपीडी,टीकाकरण कक्ष,दवा वितरण सहित वार्डो का निरीक्षण किया और प्रसूतिकाओं और कर्मचारियों से सवाल जवाब किये।इस दौरान भर्ती महिलाओं से अस्पताल की सुविधाओं की भी जानकारी ली। पूर्व तैयारियों के चलते डॉक्टर और कर्मचारी किसी भी सवाल मे नही फंसे और टीम द्वारा पूछे गए सभी सवालों का बेबाकी से जवाब दिया।
डिजिटलाईजेशन का निरीक्षण
कायाकल्प टीम ने अस्पताल मे डिजिटलाईजेशन को लेकर भी सवाल जवाब किए इन्होने नर्सो से टेब के विषय मे जानकारी ली और पूछा क्या इसे ऑपरेट करने मे किसी भी तरह की परेशानियों का सामना तो नही करना पड़ता है। साथ ही इसमें मरीज से संबंधित जानकारियां किस तरह फीड की जाती है इसको भी लेकर जानकारियां ली।
प्रसूति कक्ष मे लगाएं फॉल्स सीलिंग
कायाकल्प टीम जब प्रसूति कक्ष पहुंची तो उन्होने वहा की व्यवस्थाओं का बारीकी से मुआयना किया इसके साथ ही अस्पताल प्रबंधन को सलाह दी कि वह कक्ष मे फॉल्स सीलिंग लगवाएं।
दो बार मिल चुका है अवार्ड
एल्गिन अस्पताल मे विगत दो वर्षो से सन 2016-17 व 2017-18 मे कायाकल्प अवार्ड एल्गिन अस्पताल के खाते मे आ चुका है। अस्पताल मे गुणवत्तायुक्त ईलाज करने के लिए यह अवार्ड दिया जाता है जिसमें अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं के आधार पर नम्बर दिए जाते है।

Exit mobile version