कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, 9 महासचिव बनाये गए, गुलाम नबी हटाये गए, वासनिक को एमपी का चार्ज

नई दिल्ली। कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया गया है। टीम सोनिया गांधी के इस बदलाव में चोंकाने वाली खबर यह है कि गुलाम नबी आजाद को महा सचिव पद से हटाया गया है।

मुकुल वासनिक को एमपी का चार्ज दिया गया है।

कांग्रेस के बड़े फेरबदल में 23 नेताओं को दरकिनार कर दिया गया है.  गुलाम नबी आजाद को हरियाणा प्रभारी महासचिव पद से हटाया गया. सोनिया गांधी के लिए बनाई गई सलाहकार समिति में भी आजाद को शामिल नहीं किया गया है. गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा सिर्फ वर्किंग कमिटी के सदस्य रहेंगे. जीतिन प्रसाद को बंगाल का प्रभारी बनाया गया.

News updating.. ब्रेकिंग खबरों के लिए यशभारत को सब्सक्राइब करें

↑
Exit mobile version