Thursday, May 28, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

कांग्रेस के मशाल जुलूस को बीजेपी ने बताया गुंडों का जुलूस

जबलपुर : मध्यप्रदेश में चुनावी विसात बिछ चुकी है। मुख्यमंत्री आशीर्वाद लेने के लिए गांव-गांव, शहर-शहर पहुंच रहे हैं। लेकिन शिवराज को घेरने के लिए कांग्रेस जंगी प्रदर्शन पर उतर चुकी है। इसकी एक तस्वीर जबलपुर में नज़र आई। जहां कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक लखन घनघोरिया के साथ सैकड़ों की तादात में कार्यकर्ता हाथ में मशाल लिए अधारताल से गोहलपुर तक निकले।

वहीं कांग्रेसियों के इस जुलूस को बीजेपी विधायक अंचल सोनकर ने गुंडों का जुलूस बता दिया। अंचल ने दावा किया है कि इस जुलूस में रेप के आरोप में फरार अपराधी शामिल थे। साथ ही साथ प्रदेश के कई गुंडों ने भी इस जुलूस में बाकायदा हिस्सा लिया है। जिसके बाद से दोनों पार्टियों में तनातनी शुरु हो चुकी है

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply