Site icon Yashbharat.com

कांग्रेस की महिला नेता का सनसनीखेज़ आरोप- बीजेपी के पूर्व MLA करा सकते हैं मेरा मर्डर

VANDNA MANDRE

वेब डेस्‍क। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष वंदना मांडरे को अपनी जान पर ख़तरा नज़र आ रहा है. वो अपनी ही पार्टी की सरकार में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं. महिला नेता ने गुना के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से शिकायत की है कि बीजेपी के एक नेता उनकी हत्या करवा सकते हैं.

एसपी से शिकायत

कांग्रेस नेता वंदना मांडरे ने गुना नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सलूजा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. एमपी महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. उन्होंने एसपी से इस बारे में लिखित शिकायत की है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैंने गुना नगर पालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ व्हिसल ब्लोअर की भूमिका निभायी. उसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र सलूजा सहित 5 अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी. इसलिए उससे नाराज़ होकर सलूजा मेरे ख़िलाफ साजिश रच रहे हैं.

वंदना मांडरे ने एसपी से शिकायत की है

सलूजा के रसूख़ का डर

मांडरे ने लिखा कि सलूजा ना केवल उनके खिलाफ हिंसक वारदात को अंजाम दे सकते हैं बल्कि उनकी हत्या भी करवा सकते हैं. उन्होंने ये भी लिखा कि सलूजा कानून को नहीं मानते वो अपने रसूख के बल पर कुछ भी करने में सक्षम हैं.

गुना नगर पालिका अध्यक्ष पर आरोप

कार्रवाई की मांग

कांग्रेस नेता ने बीजेपी के पूर्व विधायक और नपा अध्यक्ष राजेन्द्र सलूजा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. अपनी ही सरकार में एक महिला नेता के खुद को असुरक्षित महसूस करने के इन आरोपों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है.

Exit mobile version