Site icon Yashbharat.com

कसरत करने घर से निकला युवक चढ़ा पानी की टंकी में : गिरने से मौत, पुलिस जांच जारी

yashbharat breaking

जबलपुर। थाना तिलवारा के ग्राम घुंसौर में एक युवक की स्कूल के पास स्थित पानी की टंकी से गिरनेे से मौत हो गयी। युवक शाम को कसरत करने घर से निकला था और टंकी में चढ़ गया। लेकिन अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह गिर गया। जख्मी हालत में युवक को मेडिकल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उसकी मौत हो गयी। मृतक के दो बच्चे है और वह मजदूरी का कार्य करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया कि सुवह लगभग 9.15 बजे मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली कि शेखर बर्मन को घर के पास टंकी से ऊंचाई से गिरने से आयी चोटों के कारण उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था । दौरान उपचार के आज सुवह लगभग 4 बजे शेखर बर्मन उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम घुंसौर थाना तिलवारा की मृत्यु हो गयी है। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

बिलख गया परिवार
थाना प्रभारी पटैल ने बताया कि युवक के दो बच्चे है, जिनके सिर से पिता का साया छिन गया। युवक गांव में ही मजदूरी का कार्य करता था। घटना के बाद आनन-फानन में मेडिकल में इलाज हेतु भर्ती किया गया था, जहां युवक ने आज दम तोड़ दिया। समदे में आए परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version