Sunday, May 3, 2026
Latest:
Latest

कश्मीर में अगवा 3 पुलिसकर्मियों के शव मिले

श्रीनगर। सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव और स्थानीय निकाय व पंचायत चुनावों में लोगों के बढ़ते उत्साह से हताश आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर में तीन पुलिसकर्मियों को अगवा कर उनकी हत्या कर दी है। इन पुलिसवालों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस घटना से राज्य के पुलिसकर्मियों में दहशत है और इसके कारण एक कांस्टेबल ने इस्तीफा दे दिया है।

आतंकियों ने इन पुलिसवालों में से एक के भाई को उनके घरों से अगवा कर लिया था लेकिन उसे कुछ समय बादरिहा कर दिया गया।

अगवा पुलिसकर्मियों आतंकियों की चंगुल से मुक्त कराने के लिए पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया था लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। हालांकि, उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

हालांकि, अधिकारिक तौर पर कोई भी पुलिस अधिकारी आतंकियों द्वारा तीन पुलिसकर्मियों व एक अन्य के अगवा की घटना की पुष्टि को तैयार नहीं था। अलबत्ता, एक पुलिस अधिकारी ने अपहरण से इंकार करते हुए कहा कि है चार पुलिसकर्मी गत रोज से लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

संबधित सूत्रों ने बताया कि अगवा किए गए चारों पुलिसकर्मी दक्षिण कश्मीर में दो गांवों कापरिन और बटगुंड के रहने वाले हैं। इनमें तीन एसपीओ हैं और एक पुलिस कांस्टेबल है। यहां यह बताना असंगत नहीं होगा कि दो दिन पहले हिज्ब आतंकी रियाज नायकू ने एक वीडियो जारी कर पुलिसकर्मियों व एसपीओ को नौकरी छोड़ने की धमकी दोहराई थी।

abducted%20policemen%20killed

इससे पूर्व गत 31 अगस्त को दक्षिण कश्मीर में आतंकियों ने पुलिसकर्मियों के 11 रिश्तेदारों को अगवा किया था।अगवा किए गए पुलिसकर्मियों की पहचान फिरदौस अहमद कूचे, कुलदीप सिंह, निसार अहमद धोबी और फैयाज अहमद बट के रुप में हुई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply