कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता में वाहन आपरेटर्स यूनियन की बैठक, समस्या आने पर कंट्रोल रूम के नंबरों पर करें सूचित

avi prasad

कटनी। वाहन चालकों द्वारा की जा रही हड़ताल के संबध में कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन की मौजूदगी में सोमवार को बस आपरेटर्स यूनियन, ट्रक आपरेटर्स यूनियन व आटो एवं टेक्सी यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर साधना परस्ते, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विमलेश गुप्ता सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों की मौजूदगी रही।

बैठक के दौरान यात्रियों के आवागमन एवं अत्यावश्यक वस्तुओं के परिवहन के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान जिले मंे ट्रक ड्राइवरों की हडताल के संबंध में चर्चा की जाकर वाहन मालिकों से उनके वाहनों के ड्राईवरों को समझाईश दिये जाने की बात कही गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन द्वारा वाहन ड्राईवरों को यात्रा के दौरान जिले के अंदर आनें वाली समस्याओं उत्पन्न होने की जानकारी ली जाकर पुलिस प्रशासन द्वारा सहयोग प्रदान किये जाने तथा किसी भी तरह की समस्या आनें पर तत्काल कंट्रोल रूम नंबर 07622 220071 एवं 220072 तथा 7587615946 पर सूचना देने की बात कही गई।

बैठक के दौरान ट्रांसपोर्ट एशोसिएशन अध्यक्ष बी.एम.तिवारी, आटो यूनियन अध्यक्ष राजा सिंह सहित वाहन मालिकों की उपस्थिति रही।

इसे भी पढ़ें-  सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर तिलक महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया गया याद