Site icon Yashbharat.com

Raid: परप्पना अग्रहरा जेल और बेंगलुरु वेस्ट डिवीजन में छापामारी, 76 लोग हिरासत में लिए गए

karnataka raid

बेंगलुरु। कर्नाटक में परप्पना अग्रहरा जेल और बेंगलुरु वेस्ट डिवीजन में छापामारी की खबर है। सिटी क्राइम ब्रांच की रेड में जेल से जहां मोबाइल फोन और गांजा समेत अन्य चीजें बरामद हुई हैं। वहीं बेंगलुरु वेस्ट डिवीजन में 105 घरों पर छापेमारी के दौरान 76 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संदीप पाटिल ने बताया कि परप्पना अग्रहरा जेल में बेंगलुरु सीसीबी ने छापा मारा। डॉग स्क्वायड के साथ सुबह पांच बजे से छापेमारी की गई। इस दौरान मोबाइल फोन, गांजा, चाकू, सिगरेट, मेमोरी कार्ड, सिम कार्ड जब्त किए गए।

डीसीपी वेस्ट ने कहा कि बेंगलुरु पुलिस ने बेंगलुरु वेस्ट डिवीजन में उपद्रवियों के घरों पर व्यापक छापेमारी की। कामाक्षीपाल्या और ब्यादरहल्ली इलाके में आज सुबह पांच बजे से छापेमारी की गई। इस दौरान 105 घरों पर छापेमारी की गई और 76 लोगों को हिरासत में लिया गया।

Exit mobile version