करवाचौथ की रात 17 साल छोटे प्रेमी के साथ बच्चे को छोड़कर भागी 35 साल की महिला

सागरः करवा चौथ की रात एक 35 साल की महिला अपने 18 साल के आशिक के साथ भाग निकली अपने बच्चे को छोड़कर।

कहते हैं जब इश्क परवान चढ़ता है तो इंसान उम्र का बंधन भी पीछे छोड़ देता है. कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है सागर जिले के बारहा गांव से. जहां 35 साल की एक महिला अपने 18 साल के आशिक के साथ भाग निकली. करवाचौथ की रात महिला को अपने पति का चेहरा चलनी में देखना था. लेकिन ऐसा करने पहले उसने पूरे घर को नशीली दवाई खिलाई और घर में रखे जेवरात और पैसे लेकर अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गयी. सुबह जब घर के सदस्यों की आंख खुली तब पूरा मामला सामने आया.

अजीब है दोनों के इश्क की दास्तां 
दरअसल, महिला छिंदवाड़ा की रहने वाली थी. पंकज उसके घर के पीछे रहता था. हैरान करने वाली बात यह है कि महिला का प्रेमी पंकज उससे उम्र में करीब 17 साल छोटा था. जब महिला की शादी हुई तब पंकज की उम्र महज तीन साल थी. लेकिन जैसे ही पंकज ने युवावस्था में कदम रखा तो इस दौरान दोनों का इश्क परवान चढ़ा.

 

भतीजा बनकर प्रेमिका के घर आया प्रेमी 
बारहा गांव की इस महिला का पंकज नाम का प्रेमी छिंदवाड़ा में रहता था. पहले दोनों ने फोन पर भागने की योजना बनाई. जिसके बाद चार नवंबर को पंकज अपनी 35 साल की प्रेमिका के घर उसका भतीजा बनकर पहुंचा. लिहाजा महिला के घर के अन्य सदस्यों को उस पर शक नहीं हुआ. रात में महिला ने खाने में घर के सदस्यों को नशीली दवाई खिला दी, जिससे घर के सभी सदस्य बेहोश हो गए. इस दौरान दोनों ने मौका देखकर घर में रखे जेवर, 45 हजार रुपए नगद और बाइक लेकर मौके से फरार हो गए. इस दौरान महिला अपने छोटे बेटे को भी साथ ले गयी.

Exit mobile version