कपड़ा कारोबारियों से 2 लाख नगद जप्त 8 लाख के चैक भी बरामद, वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस की कार्रवाई
कटनी। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता प्रभावी होने के बाद 50 हजार रुपए से अधिक रूपए लेकर आने-जाने में प्रतिबंध लगाया गया है। जिसके बाद से ही चुनाव के लिए बनाई गई फ्लाइंग स्क्वॉड टीम द्वारा सड़कों पर वाहनों की जांच की जा रही है। रविवार को कोतवाली के जगन्नाथ चौक में फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने नागपुर के एक कपड़ा व्यवसायी के वाहन की जांच की। जांच के दौरान उसके पास से लगभग 1 लाख 25 हजार रुपए नगद और लगभग 8 लाख रुपए के चैक मिले हैं। जिसे फ्लाइंग स्क्वॉड टीम द्वारा जप्त कर लिया गया है। जप्त की गई राशि और चैक को कोषालय में जमा कराया गया है। जानकारी के अनुसार नागपुर निवासी कपड़ा व्यवसायी छग्गन दिवाकर राव व्यापार के सिलसिले में कटनी आया था। इस दौरान रविवार को जगन्नाथ चौक में फ्लाइंग स्क्वॉड टीम द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान व्यवसायी के पास से लगभग 1 लाख 25 हजार रुपए नगद और 8 लाख रुपए के चैक मिले हैं। जिस पर फ्लाइंग स्क्वॉड टीम द्वारा नगद रुपए और चैक जप्त कर लिए गए हैं जप्त राशि और चैक को कोषालय में जमा कराने की कार्रवाई की गई है।
कुठला पुलिस ने भी बनाई 74 हजार की जप्ती
इसी तरह कुठला थाना क्षेत्र में पन्ना जिले के अमानगंज निवासी एक कपड़ा व्यवसायी के पास से फ्लाइंग स्क्वॉड टीम द्वारा 74 हजार 813 रुपए जप्त किए गए हैं। जानकारी के अनुसार पन्ना जिले के अमानगंज निवासी राजू गुप्ता कपड़ा व्यवसाय के सिलसिले में कटनी आया था। कुठला क्षेत्र में फ्लाइंग स्क्वॉड टीम द्वारा कार की जांच के दौरान राजू गुप्ता के पास से 74 हजार 813 रुपए जप्त किए गए हैं। रुपयों को जप्त करने के बाद कोषालय में जमा कराया गया है।

