Site icon Yashbharat.com

कनाडा में खुद के स्पर्म से बच्चा पैदा कराने वाले डॉक्टर का लाइसेंस रद्द

images 31 1

नई दिल्ली। कनाडा में एक डॉक्टर ने अपनी घिनौनी करतूत से डॉक्टर और मरीजों के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। उसने मरीजों के साथ धोखा किया है, जिसका असर मरीजों के साथ ही उनके परिवार पर भी पड़ा है। निःसंतान महिलाओं में यह डॉक्टर खुद का और गलत शुक्राणु (स्पर्म) ट्रांसफर कर गर्भाधान करता था। इस डॉक्टर का लाइसेंस मंगलवार को रद कर दिया गया। इस तरह की घिनौनी करतूत करने वाले डॉक्टर की पहचान 80 वर्षीय बर्नार्ड नॉरमन बारविन के रूप में हुई है। वह पिछले कई दशक से अपने मरीजों को इन्सैमिनेट (गर्भाधान करना) करने के लिए खुद के शुक्राणुओं सहित गलत शुक्राणुओं का इस्तेमाल करता आ रहा था। डॉक्टर बारविन पर 10,000 कनाडाई डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है।

ओंटारियो के चिकित्सकों और सर्जनों के कॉलेज के अनुशासनात्मक पैनल ने बारविन के खिलाफ मामले की जांच की। पैनल ने कहा कि बारविन ने अपने मरीजों के भरोसे को तोड़ा है। डॉक्टर पैनल के सामने पेश नहीं हुआ। बारविन के खिलाफ एक और मामला चल रहा है, जिसमें गलत शुक्राणुओं के जरिए 50-100 प्रसव करवाने का आरोप है, जिनमें से 11 मामलों में उसने खुद के शुक्राणु इस्तेमाल किए थे। बर्नार्ड नॉरमन बारविन अपना मेडिकल लाइसेंस वर्ष 2014 में ही छोड़ चुका है, जब उसे कृत्रिम रूप से तीन महिलाओं को गलत शुक्राणुओं से गर्भाधान करने के एक पुराने केस में चेताया गया था।

Exit mobile version