Site icon Yashbharat.com

कटनी में सुबह राहत के बाद शाम को ICMR से आई आफत, 16 नए कोरोना मरीज

corona

कटनी। कटनी जिले में आज सुबह कोरोना संक्रमण से मिली राहत ज्यादा देर के लिए नहीं रही। शाम को icmr जबलपुर से मिली रिपोर्ट में एक साथ 16 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

जानकारी के मुताबिक नई बस्ती निवासी 55 वर्षीय पुरूष, ग्राम सदा तहसील रीठी निवासी 23 वर्षीय युवती, देवरी कला रीठी निवासी 50 वर्षीय पुरूष, 27 वर्षीय युवक, वार्ड नम्बर 12 विजयराघवगढ़ निवासी 21 वर्षीय युवक, नगर परिषद कैमोर निवासी 50 और 61 वर्षीय महिला, ACC हॉस्पिटल कैमोर निवासी 40 वर्षीय युवक, वार्ड नम्बर 2 बहोरीबंद निवासी 48 वर्षीय पुरूष, बहोरीबंद निवासी 44 वर्षीय पुरूष, उमरियापान निवासी 32 वर्षीय युवक, 53 वर्षीय पुरूष, पिपरिया सहलावन तहसील ढीमरखेड़ा निवासी 52 वर्षीय पुरूष, विलायत कला बड़वारा निवासी 60 वर्षीय महिला एवं गैरतलाई बरही निवासी 35 वर्षीय युवक शामिल है।

Exit mobile version