कटनी निवासी प्रौढ़ का बड़वारा के जंगल मे मिला क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका

कटनी। कटनी शहर के तिलक कालेज के पास रहने वाले एक शख्स का शव बड़वारा के चपना में क्षत विक्षत हालत में मिला है। प्रथम दृष्टया यह हत्या प्रतीत है। मृतक का नाम धीरेंद्र पांडे बताया जा रहा जो तिलक कालेज के पास रहने वाला है। चर्चा के मुताबिक धीरेंद्र ब्याज पर पैसे लेनदेन का काम करता था। शव को देखकर प्रतीत है कि घातक हथियारों से उस पर कई वार किए गए। मृतक विजयराघवगढ़ के पास के गांव का मूल निवासी है लेकिन उसने अपना घर तिलक कालेज के पास बनवा लिया मृतक आर्थिक स्थिति से संपन्न बताया जा रहा है।

 

Exit mobile version