कटनी नगर निगम परिषद की बैठक में हाईवोल्टेज ड्रामा, पार्षद ने स्वयं पर उड़ेला मिट्टी का तेल

कटनी। नगर निगम कटनी की परिषद की बैठक में आज जम कर हंगामा मचा। दरअसल बैठक की कार्रवाई चल रही थी उसी दौरान अपने वार्ड में कुछ कार्यों को लेकर निगम के अधिकारी कर्मचारियों पर लापरवाही और पार्षद की अनदेखी करने का आरोप लगाते कांग्रेस पार्षद राजकिशोर यादव अपने साथ बोतल में लेकर आये मिट्टी का तेल स्वयं पर उड़ेल लिया।

आसन्दी के सामने अचानक हुई इस घटना से यहां बैठे महापौर शशांक श्रीवास्तव तथा निगम अध्य्क्ष सन्तोष शुक्ला भी आवाक रह गए।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह  कांग्रेस पार्षद श्री यादव ने स्वयं पर केरोसीन उड़ेल कर जेब से माचिस निकालने की कोशिश की ।

हालांकि तब तक नेता प्रतिपक्ष मिथलेश जैन, मौसूफ़ अहमद बिट्टू आदि भी पहुंच गए और राजकिशोर को समझाने की कोशिश की। इन्हें भी काफी देर तक कांग्रेस पार्षद राजकिशोर को सम्भालने में मसक्कत करना पड़ी।

बाद में मीडिया से बात करते हुए श्री यादव ने कहा कि उनके यहां पदस्थ इंजीनियर ठीक से रोड निर्माण नहीं करा रहे। उन्होंने कहा कि जानबूझकर इस बजट में उनके वार्ड को विकास कार्यों के लिए धनराशि आवंटित नहीं की गई जिसके लिए महापौर कमिश्नर से कई बार वार्ड भृमण कर समस्याओं को देखने का आग्रह किया गया जिससे व्यथित होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

देखें वीडियो

https://youtu.be/eEFaHWTSIOg

Exit mobile version